कुरसेला/सिटी हलचल न्युज
कटिहार। कुरसेला नगर पंचायत के कुरसेला चौक तथा इंदिरा ग्राम में आवारा कुत्तों के आतंक से अफरा-तफरी मच गई, कई जगह आवारा कुत्ता ने दर्जन भर लोगों को अपना शिकार बना लिया। बताते चलें कि कुरसेला चौक तथा इंदिरा ग्राम में सड़क पर चलते लोगों को कुते ने दर्जन भर व्यक्तियों को अपना शिकार बनाया
कुत्ते के हमले से रामकिशन साह 50 वर्ष, नीतीश कुमार 18 वर्ष, निरंजन कुमार 30 वर्ष, मोहित सिंह 12 वर्ष, गौरव कुमार 22 वर्ष, सुधीर पंडित 48 वर्ष, सुलेखा देवी 25 वर्ष, नाजो मंडल 55 वर्ष, विनय कुमार झा 62 वर्ष का घायल कर दिया
जिसका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। वहीं इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। लोग चौक चौराहे तथा गांव की ओर जाने से डरने लगे।



Post a Comment