Top News

राज्यपाल को कुमकुम लगाकर कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने दी बधाई

          


कटिहार/शंभु कुमार 



                  बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर के जन्मदिवस पर पटना में कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कुमकुम का तिलक लगाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस बात को लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है।


भाजपा कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह एवं उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कटिहार जिले से सभी के आदरणीय अशोक अग्रवाल  के द्वारा राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को जन्म दिवस की बधाई देना सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर की लंबी उम्र की सभी कार्यकर्ताओं ने कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post