Top News

पूर्णियाँ में हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 4 लाख 27 हजार की लूट

रुपौली।विकास कुमार झा

पूर्णियाँ: जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गरीब घाट तेलडिहा के समीप 2 मोटरसाइकिल पर सवार 5 अपराधियों ने हथियार के बल पर एक सीएसपी संचालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है।थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी निवासी सीएसपी संचालक अमर कुमार जयसवाल ने बताया कि 4 लाख 27 हजार की लूट हुई है। जिसको लेकर पीड़ित अमर कुमार जयसवाल ने टीकापट्टी थाना में अज्ञात 5 अपराधियो के खिलाफ आवेदन दिया है


अमर कुमार ने बताया कि उसने स्टेट बैंक पूर्णियां शाखा से पैसे की निकासी की थी। जिसके बाद अपने सीएसपी आ रहे थे। जैसे ही वे गरीब घाट के समीप पहुँचे 2 बाइक पर सवार 5 अपराधियो ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और सर पर हथियार रख पैसे की माँग करने लगे। वहीं दूसरा पैसे वाला बैग छीन लिया।टीकापट्टी थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया पीड़ित अमर कुमार जयसवाल के द्वारा आवेदन दिया गया है कुल चार लाख सत्ताइस हजार रुपए की लूट की बात बताई गई है


अपराधियों की पहचान की जा रही है। वहीं आपको यह भी बताते चलें टीकापट्टी थाना क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है, वही टीकापट्टी थाना क्षेत्र में नकटापार निवासी जेसे बी ड्राइवर से मोटरसाइकिल छीनतई के दौरान ड्राइवर महेंद्र को अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई थी, लेकिन आजतक पुलिस उक्त कांड का उद्भेदन नहीं कर पाई, और तब तक चार लाख सत्ताइस हजार रुपए की लूट हो जाने पर पुलिसिया कार्रवाई पर अंगुली उठनी शुरू हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post