Top News

12 साल की बच्ची हुई गर्भवती चाचा निकला दुष्कर्मी

पूर्णिया/रौशन राही

धमदाहा प्रखण्ड के सरसी थाना अंतर्गत चंपावती गांव के वार्ड नं 10 में मानवता को शर्मशार कर देने वाली मामला प्रकाश में आया है । जहाँ सगे बड़े पापा ने नाबालिग के साथ जबरन यौन शोषण कर गर्भवती कर दिया । पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन के अनुसार बड़े पापा ने  अपने ही  12 वर्षीय भतीजी को अपने हवस का  शिकार बनाया। नाबालिक छात्रा के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं वही छात्रा की मां भी दूसरे के खेत में मजदुरी करती है नाबालिग को अकेले   पाकर सगे बड़े पापा राजेश पासवान   जान से मार देने की धमकी देकर  दुष्कर्म करता था। कई महीनो तक लगातार संबंध बनाता रहा


इस बात की भनक छात्रा की मां को तब लगी जब छात्रा को पेट मे दर्द उठा और रोने लगी छात्रा काफी डरी सहमी थी। रो- रो कर छात्रा ने जब अपनी आपबीती माँ को सुनाई की बड़े पापा द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था और जब हम कुछ बोलते थे तो हमको जान से मारने की बात बोल धमकाता था। बोलता था यदि तुम किसी को कुछ बोली तो तुमको जान से मार देंगे, एवं तुम्हारे मां-बाप को मार देंगें


इस घटना को सुनते ही छात्रा की मां ने स्थानीय जनप्रतिनिधि को सूचित किया सबने इस घटना को लेकर कड़ी निंदा की ततपश्चात पीड़िता की मां सरसी थाना पहुंच सारी बात थानाध्यक्ष को बतायी।  घटना को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी एम. ए.हैदरी ने पूर्णिया एसपी दयाशंकर को सुचना देते हुए पुर्णिया महिला थाना  भेज दिया इस घटना के विषय में पूछे जाने पर महिला थाना प्रभारी किरण बाला द्वारा बताया गया कि आवेदन मिली है जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं छात्रा को  मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post