पूर्णिया/जितेन्द्र कुमार
श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत स्थान संस्कृत विद्यालय श्रीनगर के प्रांगण में एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता श्रीनगर जिला परिषद सदस्य अनमोल रजवार ने किया।
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सुशील कुमार विश्वास पंचायत झुन्नीकला वार्ड नंबर 12 के वार्ड सदस्य को श्रीनगर प्रखंड के वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष पद पर चुना व नियुक्त किया गया।
वही देवानंद सिंह खोखा उत्तर पंचायत के उप मुखिया को प्रखंड उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया।और प्रखंड कोषाध्यक्ष पद के लिए जयशंकर कुमार को खूंट्टी धुनैली पंचायत से चुना गया।साथ ही उपेंन्द्र हांसदा उप मुखिया चनका को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। दीपक कुमार पंचायत खोखा दक्षिण वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।
सिंधू ऋषि पंचायत जगेली को महामंत्री पद के लिए मनोनीत किया।और बीबी पारोहिल खातून पंचायत जगेली को मंत्री पद के लिए चुना व नियुक्त किया गया।



Post a Comment