पैक्स अध्यक्ष पद हेतु नामांकन के अंतिम दिन कइयों ने पर्चा भरा

भागलपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट

भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड के निर्वाचन कार्यालय में तीन पंचायतों का पैक्स चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु, बीओ अजय मनी एवं बीसीओ रागिनी कुमारी के मौजूदगी में तीन पंचायत का पैक्स चुनाव का नॉमिनेशन के अंतिम दिन शांतिपूर्ण तरह से संपन्न किए गए


इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मु एंव बीओ अजय मनी ने बताया कि महेशी, अबजुगंज , मिरहट्टी पंचायत का पैक्स अध्यक्ष पद तथा सदस्य पद के लिए नॉमिनेशन पर्चा दायर किया गया ।जिसमें मिरहट्टी से अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर कुमार नीरज राजन ,महेंद्र कुमार ,सुभाष चंद्र यादव ,अबजुगंज से अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चंद्रशेखर प्रसाद साह, महेशी से अध्यक्ष पद के लिए संतोष प्रसाद सिंह निर्विरोध पर्चा दाखिल किए हैं

साथ ही चार पांच मार्च को स्कूटनी होना है। तथा नाम वापसी के बाद 14 मार्च को चुनाव होना है। इस दौरान प्रखंड के तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post