Top News

फूल नहीं चिंगारी है ये भारत की नारी है:- अभाविप




गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

 महिला दिवस के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गया के द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गया कॉलेज से निकल कर गांधी मैदान में समाप्त हुई, शोभायात्रा में शामिल छात्राओं के फूल नहीं चिंगारी है ये भारत की नारी है के नारों से पूरा शहर गुनज गया।



वही शोभा यात्रा नेतृत्व कर रही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सिंह ने कहा कि इस शोभायात्रा के माध्यम से हम समाज को जागरूक करना चाहते हैं कि हम महिलाएं जिस तरह घर में रहकर अपने परिवार की रक्षा करते हैं एवं सेवा करते हैं। उसी प्रकार हम देश और समाज की भी रक्षा करते हैं आज नारी कमजोर नहीं आज हम देश की सरहद कि भी रक्षा कर रहे हैं।



वही गया कॉलेज मंत्री प्रियंका कुमारी यादव ने कहा कि समाज के उन वर्गों को जो हमें अवला नारी समझते है हम इस शोभायात्रा के माध्यम से बतलाना चाहते हैं जो नारी को कमजोर समझते हैं। हम नारी कमजोर नहीं हम मां भी हैं और जरूरत पड़ने पर झांसी की रानी भी हैं समाज को अब महिलाओं को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी होगी। अब हम देश के उच्च पदों पर रहकर देश की सेवा कर रहे हैं।



वही दुसरी अभाविप कि ओर से शोभायात्रा के समापन के बाद गया कॉलेज,गया के भौतिक विभाग में मेंहदी,डाॅन एवं लोक गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि डॉ. प्रियदर्शनी ने संबोधित किया और कहा कि महिलाएं के बिना राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. हम गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं यह गर्व की बात है. हमें सिर्फ घर के आंगन तक सीमित रखने का समय खत्म हो चुका है और हम किसी भी क्षेत्र में परचम लहराने को तैयार है। इस कार्यक्रम में कृति कुमारी,सिमरन,अनामिका,सोमया,रिति,काजल,अनन्या,सिमरण,श्रृष्टि,आशा,प्रियंका,आशा,राखी,पूजा,रिया,चंचल,रूपाली आदी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post