नालंदा से बंटी राज आर्यन्स की रिपोर्ट
नालंदा: सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला में संदेहास्पद स्थिति में एक साथ 4 लोगों की मौत हो गयी जबकि 2 लोग गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में इलाजरत है । मृतकों में 55 वर्षीय भागो मिस्त्री , 55 वर्षीय मन्ना मिस्त्री और 50 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ नागेश्वर जबकि चौथा कालीचरण मिस्त्री है । सभी मृतकों के परिजन शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने से मौत की बात बता रहे हैं
जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया । थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं । हालांकि अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है । मगर स्थानीय लोग भी आस पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं । वहीं मानपुर थाना इलाके के हरगावा गांव में भी दो लोगों के शराब पीने की मौत की चर्चा है ।
Post a Comment