सुपौल से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
सुपौल के एसएसबी कैम्प में एक बड़ा हादसा हुआ है। कैम्प के ऊपर गुजर रहे हाई टेंशन तार के चपेट में आने से 3 जवान की मौत हो गई वही 8 जवान घायल है।बताया जाता है कि एसएसबी के बीरपुर 45वी बटालियन के कमांडेंट एच के गुप्ता का ट्रांसफर हो गया था। उन्ही के विदाई में एक कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें टेंट लगाई गई थी
कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी जवान टेंट खोल रहे थे, इसी दौरान ऊपर गुजर रहे 11 हजार जे तार से लोहे का पाइप सट गया। जिसके बाद पूरे टेंट में करंट दौर गई। जिससे मौके पर ही अतुल पाटिल, परशुराम सबर, महेंद्र चंद्र बोपचे की मौत हो गई। सभी जवान महाराष्ट्र के रहने वाले है। वही 8 जवान बुरी तरह झुलस गए जिन्हें बेहतर इलाज हेतु दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है
घटना के बाद कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। घटना की सूचना जिला में मिलते ही हड़कंप मच गया। वही एसएसबी के उच्च अधिकारियों का अस्पताल पहुँचना शुरू हो गया है।
Post a Comment