गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को खत्म करने के लिए एक बार फिर गया नगर निगम ने कमर कस लिया है। इसी क्रम में गुरुवार को रेलवे स्टेशन स्थित निगम स्टोर से मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की।विशेष अभियान के तहत दर्जनों वाहनों व संसाधनों के साथ पूरे क्षेत्र को फॉगिंग कराया जा रहा है।अभियान बाटा मोड़ होते हुए स्वराजपुरी रोड, राय काशीनाथ मोड़, गया कॉलेज रोड सहित विभिन्न घरों और दुकानों को सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल से खुद मेयर, डिप्टी मेयर सैनिटाइज कर रहे थे।मेयर ने कहा कि तीसरी लहर में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है।
खासकर शहर में कोरोना का ज्यादा मामले आ रहे हैं। शुरुआती दौर से निगम अलर्ट पर है। पूरे शहर में सैनिटाइजेशन अभियान के दौरान घरों व दुकानों, निजी व सरकारी कार्यालय, अस्पतालों को सैनिटाइज किया जाएगा। आज मुख्य पथों के क्षेत्रों को सैनिटाइज किया गया है। आम नागरिकों के सहयोग से ही कोरोना से मात दी जा सकेगी। इसलिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें।वहीं डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि एक बार फिर शहर में लगातार सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कराने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। 31 जनवरी तक 53 वार्डों में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। उम्मीद है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि सोडियम हाइपोक्लोराइट केमिकल, ब्लीचिंग पाउडर आदि से फॉगिंग कर जरूरतमंदो को मास्क दिया जा रहा है। पिछली बार भी ड्रोन से लेकर सड़कों पर घूम-घूमकर हर घर, अस्पताल, श्मशान घाट, कोविड डेडिकेटेड अस्पताल, सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज किया गया था. बता दें निगम के जनप्रतिनिधि ने इस अभियान के साथ प्रेरणा व जागरूकता का पाठ पढ़ा रहा है।मौके पर पार्षद दीपक चंद्रवंशी, अशोक कुमार, उप नगर आयुक्त अजय कुमार, साहेब याहिया, नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा मुख्य सफाई निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सहित और मौजूद थे।
Post a Comment