मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट
मधेपुरा : कमलेश्वरी प्रसाद महाविद्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए इन्टर का प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। विभिन्न विषयो में 50 प्रतिशत की उपस्थिति के साथ प्रायोगिक परीक्षा लिया जा रहा है। बताया गया 10 जनवरी से इन्टर की प्रायोगिक परीक्षा शुरू होकर 20 जनवरी तक चलेगा। गुरुवार को भौतिकी 96, रसायन शास्त्र 85, जीव विज्ञान 67, मनोविज्ञान 88 और संगीत में 97 छात्र शामिल हुए
सहायक परीक्षा नियंत्रक डाॅ प्रतिक कुमार ने बताया कि वाणिज्य विषय के सभी छात्रो की प्रायोगिक परीक्षा 17 जनवरी को लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को विभिन्न विषयो के दोनो पालियो में कुल 433 छात्र शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल और कोरोना गाइड लाइन का पालन करवाते हुए लिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि बिना मास्क वाले छात्रो को परीक्षा हॉल में प्रवेश वर्जित है।
Post a Comment