Top News

प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार:बुधवार को फलका प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख दीपशिखा सिंह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। मौके पर बी डी ओ मधु कुमारी , उपप्रमुख नेहा परवीन भी उपस्थित थीं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में डॉक्टर पी .के. कुमार सिंह ने किया। जबकि फलका थाना में थाना अध्यक्ष उमेश पासवान तथा पोठिया ओपी में सुनील कुमार राय ने झंडोत्तोलन किया तथा तिरंगे को सलामी दी


वहीं कृषि कार्यालय में आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष नंद सरण चौधरी, बाल विकास कार्यालय में सीडीपीओ उषा किरण, अंचल कार्यालय में सीओ दिवाकर कुमार, जीविका कार्यालय में ज्योति कुमारी, पीरमोकाम पंचायत में मुखिया राजेश कुमार रंजन, सोहथा उत्तरी में मुखिया चंदना झा, मोरसंडा में मुखिया अजहरुद्दीन उर्फ राजू नायक,मघेली पंचायत में बीबी फातिमा और पुष्पा इमरान

हथवारा पंचायत में मुखिया भारती कुमारी,भरसिया में मुखिया तल्लू मरांडी, सोहथा दक्षिण में अनीता गुप्ता, गोविंदपुर में मुखिया निभा देवी, भंगहा पंचायत में मुखिया प्रीति पटेल, पोठिया पंचायत में हृदय नारायण यादव, एवं शब्दा पंचायत में मुखिया महेंद्र प्रसाद साह ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post