अररिया से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
अररिया: 73 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा मुख्य समारोह स्थल नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया, में झंडोत्तोलन किया गया। झंडोतोलन के पश्चात उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति से जिले वासियों को अवगत कराया गया
पिछले पंचायत चुनाव एवं कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा भूमिहीन योग्य परिवारों को वासगीत पर्चा हस्तगत कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह, माननीय नगर परिषद अध्यक्ष श्री रितेश कुमार राय, उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पुष्कर कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दिलीप सरकार, सहित संबंधित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारिगण एवं पुलिस पदाधिकारिगण उपस्थित थे
वहीं स्टेडियम में झंडोतोलन के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अररिया जिला अंतर्गत विभिन्न महादलित टोला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा अररिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 09 महादलित टोला में झंडोतोलन कार्यक्रम में भाग लिया गया।
Post a Comment