Top News

राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला प्रसाशन ने नशा मुक्त जिला बनाने की शपथ ली

जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट

बुधवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन अररिया, संलाप जोगबनी, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, रेल प्रशासन जोगबनी, जीआरपी जोगबनी, आरपीएफ जोगबनी के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त जिला बनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो ने नशा नही करने की शपथ लिया


इस कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। क्रार्यक्रम में जोगबनी रेलवे स्टेशन अधीक्षक कमल कुमार बासकी ,आरपीएफ प्रभारी चंद्रभूषण साह ,जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि संजय राय, समाजसेवी रंजीत राय , जागरण कल्याण भारती के कोषाध्यक्ष मोहम्मद मुख्तार आलम ,सदस्य डॉ सर्वर आलम , राजेश कुमार मंडल ,संलाप सामुदायिक कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिन्हा , रंजीत कुमार राय , दिलीप मुखिया , ब्रह्मदेव यादव ,रहीम खान ,नसीम आलम , मुन्ना मंडल बबलू यादव ,रोहन मल्लिक आकाश मलिक ,प्रिंस कुमार सिंह इत्यादि ने शपथ लिया। नशा न करूंगा, न ही दूसरे को नशा करने दूंगा। खासकर युवाओं को नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाने की शपथ ग्रहण लिया। कार्यक्रम सुरुवात से पहले स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post