Top News

वज्रपात से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

वैशाली : बिदुपुर थाने के चकौसन चौर में बुधवार की अहले सुबह  अपने पलानी में सोए एक वृद्ध के ऊपर ठनका गिरने से वृद्ध की मौत हो गई. मृतक 72 वर्षीय  चन्द्रशेखर सिंह बाजितपुर सैदात पंचायत के गोविंदपुर गांव निवासी स्व0 जग नारायण सिंह का पुत्र  बताया गया है.घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया. लोग बारिश में भींगते वहां पहुंचे वही घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही  बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर  अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि  चन्द्रशेखर सिंह अपने दालान  में सोए हुए थे . बताया जाता है


कि बुधवार की सुबह में जब वर्षा होने लगी तो वे उठकर अपने समान और मवेशी को सुरक्षित करने में लगे रहे. अचानक उनके ऊपर  बज्रपात हुआ और उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि उनके कान से खून भी निकला था घटना की सूचना जैसे ही घरवालों को मिली कि कोहराम मच गया रोते विलखते परिजन दालान पर पहुंचे इधर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. इसकी सूचना बिदुपुर थाने को दी गयी  सूचना पाकर बिदुपुर पुलिस  मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल भेज दिया. इस मौके पर सरपंच धर्मेंद्र कुमार चौरसिया,पूर्व सरपंच अमरेश कुमार ने प्रशासन से आपदा राहत शीघ्र मुहैया कराने की मांग की है.

Post a Comment

Previous Post Next Post