गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
गया। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर गया नगर निगम के जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सहित निगम पार्षद ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। शहर के वार्ड संख्या 38, 39, 40, 41 एवं 42 के विभिन्न हिस्सों में सैनिटाइज किया गया।उस दौरान मेयर-डिप्टी मेयर ने विष्णुपद मंदिर को बारिकी से सैनिटाइज किया। साथ मास्क का वितरण किया गया।
मौके पर मेयर ने कहा कि निगम का लगातार सैनिटाइजेशन अभियान से गया शहर में कोरोना वायरस का ग्राफ काफी हद तक नीचे आया है। गया नगर निगम आम नागरिकों को बचाने के लिए पूरी तरह गंभीर व सजग है।वहीं डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सैनिटाइजेशन अभियान कोयरीबारी, नादरागंज, नवागढी, चांदचौरा, विष्णुपद मंदिर सहित अन्य मुहल्लों व मुख्य पथों का सैनिटाइजेशन किया गया। साथ पूरे क्षेत्रों में केमिकल का छिड़काव व फॉगिंग कराया गया। उन्होंने कहा गया नगर निगम का उद्देश्य है कि कोरोना महामारी जैसे वायरस से शहरवासियों को बचाया जा सके। यही कारण है कि जनप्रतिनिधि व निगमकर्मी पहली लहर से तीसरी लहर तक सड़क पर हैं। ताकि आप सुरक्षित रह सके। अभियान 31 जनवरी तक चलेगा और उसके बाद रात्रि में सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
मौके पर पार्षद धर्मेंद्र कुमार, दीपक चंद्रवंशी, चंदू देवी, सुदामा कुमार दुबे उर्फ छोटू, उपेंद्र कुमार, समाजसेवी संदीप कुमार मिश्रा एवं अन्य मौजूद थे।
Post a Comment