Top News

मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के लोगों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलें इसके लिए जदयू नेताओं ने किया पूजा अर्चना



गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया के माँ मंगला गौरी प्रांगण में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी , जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जी एवं बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कोरोना से पीड़ित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विधिवत पुर्जा - अर्चना एवं हवन जनता दल यूनाइटेड नेता डॉ. चन्दन यादव (अधिवक्ता) के नेतृत्व में किया गया ।


पूजा-अर्चना के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि कोरोना एक वैश्विक महामारी है जिससे पूरा देश बहुत मजबूती के साथ लड़ रहा है और कोरोना के भयावह रूप को भारत ने एकजुटता से हराने का काम किया है मगर इधर कुछ दिनों में कोरोना का संक्रमण पुनः तेज़ी से बढ़ने लगा है और इसके चपेट में बिहार के लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह सहित देश और राज्य के कई लोग आ गए है सभी के स्वास्थ्य लाभ के लिए गया के माँ मंगला शक्तिपीठ में विधिवत पूजा - अर्चना एवं हवन किया गया है, साथ ही हम अभी आम अवाम से विन्रम निवेदन करते है कि सरकार के आदेशों का अक्षरसः पालन करें ये जनहित में है और कोरोना के रोकथाम के सारे नियम हमें महामारी से बचने के लिए है, किसी के दुष्प्रचार में न पड़ें, सरकार बिहार के सुरक्षा और विकास के लिए कार्य कर रही है, डॉ. यादव ने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते है कि बिहार देश के अन्य राज्यों के अपेक्षा टीकाकरण में भी अग्रणी भूमिका में रहा है, अब हम लोग बूस्टर टिका तक के सफर पर पहुंच चुके है ये बिहार के कुशल नेतृत्व का परिणाम है, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का स्वयं  निगरानी कर बिहार के आम अवाम तक सरलता से उपलब्ध करवाया, इसलिए आज बिहार अन्य राज्यों से ज्यादा सुरक्षित है ।पूजा - अर्चना एवं हवन कार्यक्रम में डॉ. चन्दन यादव के साथ जदयू नेता आकाश चंद्रवंशी, राजू पाठक, राकेश कुमार, पंकज यादव, कुन्दन यादव, सागर यादव, मिथिलेश यादव, अजय यादव, अनूप यादव, प्रणय चंद्रवंशी, चेतन कुमार,राजेश सिंह, अजित चारनपहाडी, अजित यादव, राजीव यादव, पिंटू यादव, खुशवंत सिंह, सौरव कुमार, धीरेन्द्र यादव, रोहित कुशवाहा, राहुल कुमार अनूप, सुनील यादव,राजू यादव,आकाश गिरी,रॉकन यादव सहित कई नेता ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राजीव रंजन सिंह उर्फ लालन सिंह, सहित सभी राज्यवासियों एवं देशवासियों को अभी कोरोना से प्रभावित है उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाग लिया और माँ मंगल के समक्ष प्रार्थना किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post