फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट
कटिहार : पिछले दिनों फलका थाना क्षेत्र के निसुंदरा पुल समीप फलका- कोढ़ा मार्ग पर ऑटो व जुगाड़ गाड़ी के भिड़ंत में हुए जख्मी पिता पुत्र की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। जानकारी के मुताबिक 62 वर्षीय कमलेश्वरी मंडल की मृत्यु सोमवार की देर शाम कटिहार मेडिकल कॉलेज में हो गई। वहीं 40 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र मंडल भी मंगलवार की अहले सुबह चल बसे। दोनों पिता-पुत्र के शव को गांव लाया गया तो मोहल्ले में कोहराम मच गया। चारों तरफ परिजनों के रोने चिल्लाने के कारण वातावरण गमगीन हो गया
जो भी सुना अंतिम दर्शन के लिए दौड़ पड़े। मृतक वीरेंद्र मंडल घर का कमाउ पुत्र था। मृतक की पत्नी मंगली देवी बार-बार रोते चिल्लाते हुए बेहोश हो जाया करती थी। पत्नी व जवान शादी के लायक हो चुकी पुत्री साजन कुमारी व पुत्र अभिषेक कुमार, अभिनंदन कुमार का रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी और बच्चे को बार-बार दहाड़े मार देखकर देखने आए भीड़ की आंखें गीली हो जाया करती थी। हर जुबान पर यह चर्चा थी की एक ही दिन एक ही घर पिता पुत्र का गुजर जाना बेहद ही कष्ट कारक और दर्दनाक वाक्या था
गौरतलब हो कि पिछले दिनों बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे संध्या में निसुंदरा पुल समीप ऑटो व जुगाड़ गाड़ी के भिड़ंत में ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलटने से 5 लोग जख्मी हो गए थे। जिसमें फलका थाना क्षेत्र के लालीसिन्हा निवासी पिता पुत्र के फलका अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पिता-पुत्र का इलाज के क्रम में मौत हो गई।
Post a Comment