फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट
कटिहार:शुक्रवार को फलका प्रखंड क्षेत्र के भरसिया पंचायत में भू लगान वसूली को लेकर राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन शिविर की अध्यक्षता प्रभारी राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन ने की। आरिफ हुसैन ने बताया कि समाहर्ता कटिहार के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को भरसिया पंचायत में भू लगान वसूली को लेकर शिविर का आयोजन किया गया था
शिविर में भूस्वामी लोगों ने विभिन्न वर्ष 2021-22 के लिए अपने अपने जमीन की रसीद कटाई। आगे बताया कि राजस्व शिविर में कुल 76-500 की लगान राशि काटी गई। अवसर पर राजस्वकर्मी प्रभात कुमार उपस्थित थे।
Post a Comment