Top News

विभिन्न चौक चौराहों पर किया गया अलाव का व्यवस्था

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार:पिछले कई दिनों से चल रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए सीओ दिवाकर कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव लगाया गया। मामले में प्रभारी राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए अंचलाधिकारी फलका के दिशा - निर्देश के आलोक में फलका प्रखंड क्षेत्र के फलका बाजार समेत मोरसंडा


पोठिया के मुख्य चौक - चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई। उन्होंने आगे बताया कि अलाव के लग जाने से बाहर से गांव आए अन्यत्र जाने हेतु आये राहगीरों व हाट बाजार से सामान खरीदने आए लोगों रिक्शा , ठेला , ऑटो , बस आदि वाहन चालकों को अलाव से काफी राहत मिली। वहीं अलाव लगते ही जरूरतमंद लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों से प्रखंड क्षेत्र में ठंड का कहर जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post