फलका से आरफीन बहार की रिपोट
कटिहार : शुक्रवार को फलका में पुरानी थाना के निकट प्रखंड के मुखिया संघ के चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। सभी मुखिया की उपस्थिति में विकास से संबंधित पहलुओं पर विचार विमर्श के उपरांत मुखिया संघ चयन को लेकर आपस में चर्चा हुई। चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष के रूप में दूसरी बार जीत कर आए रहटा पंचायत के राजेश रंजन को मनोनीत किया गया।जबकि प्रखंड संध उपाध्यक्ष पद के लिए सालेहपुर के मुखिया अब्दुल माजीद का चयन हुआ। यहां बताते चले कि मुखिया अब्दुल माजिद दूसरी बार जनता का भरोसा जीतने में सफल रहे थे।मुखिया संध के सचिव व कोषाध्यक्ष पोठिया के मुखिया ह्रदय नारायण यादव को मनोनीत किया गया
अवसर पर सभी चयनित अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव को फूलों की माला पहना कर सम्मानित किया गया। अवसर पर राजेश रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के सभी मुखिया ने जो मिलकर मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूरी ईमानदारी से निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे। वहीं मुखिया संघ के उपाध्यक्ष अब्दुल माजिद ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। वहीं मुखिया संघ के सचिव ने भी कहा कि कोई भी कार्य मिलजुलकर करने बल होता है। उन्होंने भी संगठनात्मक मजबूती की बात दोहराई। अवसर पर मुखिया बीबी फातिमा उर्फ पुष्पा इमरान, प्रीति पटेल, महेंद्र साह, विनोद मिर्धा, चंदना झा, तल्लू मरांडी, अजहरुद्दीन उर्फ राजू नायक, भारती कुमारी, आदि उपस्थित थे।
Post a Comment