Top News

आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने काटा बबाल

आलोक प्रकाश भारती की रिपोर्ट 

पूर्णियां : बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र के दो जिलाओं क्रमशः पूर्णियाँ व मधेपुरा सीमा रेखा पर अवस्थित पंचायत भतसारा के दर्जनों महिला पुरुष बबाल काटते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे तथा बीडीओ को आपबीती सुनाते हुए अपने मांग के समर्थन में आवेदन सौंप करवाई का गुहार लगाया है। प्रखंड मुख्यालय पहुंचे लोगो ने बताया कि दो वर्ष पूर्व हमलोगों का नाम आवास लाभार्थी के प्रतीक्षा सूची में जोड़ा गया था


लेकिन इधर हमलोगों को सूचना मिली कि हमलोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है। बीडीओ को सौंपे आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के मुखिया आशा देवी के पति द्वारा हमलोगों से आवास योजना का लाभ दिलव्वाने के नाम पर दो दो हजार मांगा गया नही देने पर हमलोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है। इस संबंध में बीडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच करवाकर उचित करवाई किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post