Top News

मेरा प्रण है एक भी सड़क कच्ची नहीं रहने दूँगा: कृष्ण कुमार ऋषि

 


आलोक प्रकाश भारती की रिपोर्ट 

पूर्णियां : बड़हरा प्रखंड अंतर्गत सुखसेना पश्चिम पंचायत के सहवान खूंट गाँव मे मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत दो करोड़ की लागत से सहवान से डीह मुसहरी तक  बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बनमनखी विधान सभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि एवं सुखसेना पश्चिम पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया जीवन कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।  शिलान्यास के लिए सहवान गांव स्थित रतिनाथ पुस्तकालय परिसर में समारोह स्थल  बनाये गए थे। समारोह स्थल पर विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के पहुंचते ही ग्रामीणों द्वारा  विधायक का स्वागत पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र प्रदान कर किया


इस अवसर पर विधायक एवं आगत अतिथियों को रतिनाथ पुस्तकालय के महामंत्री स्व गौरीनाथ झा द्वारा लिखित पुस्तक हिंदी साहित्य के विकास में पूर्णिया जिला का योगदान भी भेंट किया गया। ततपश्चात सैकड़ों ग्रामीणों एवं दर्जनों गण्यमानो के उपस्थिति में विधायक एवं पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया द्वारा सड़क का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि विकास को गति प्रदान करने  के लिए आवागमन सुविधा जरूरी है। आवागमन सुविधा को सुदृढ करने के लिए मैँ शुरू से ही प्रयासरत हूँ। मेरा प्रण है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में एक भी कच्ची सड़क नही रहे। उन्होंने कहा कि बनमनखी विधान सभा क्षेत्र  को विकसित करने के लिए चौतरफा प्रयास किया जा रहा है

लेकिन मेरे सपने को पूरा करने में सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने शिलान्यास स्थल पर उपस्थित लोगों को कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे तथा निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य मे गड़बड़ी करने पर मुझे तुरंत सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य मे गुणवत्ता से कोई समझौता नही होगा। इस अवसर पर विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, बड़हरा कोठी मंडल भाजपा अध्यक्ष मंटू कुमार दास, मंडल उपाध्यक्ष कमलानंद झा उर्फ पुटूर झा, सुखसेना पश्चिम पंचायत के मुखिया जीवन कुमार झा, महामंत्री गोपाल दास सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post