पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया: आज शंभू प्रसाद दास की अध्यक्षता में बहुजन समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक स्थानीय अम्बेडकर सेवा सदन पूर्णिया में हुई।बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के द्वारा अपने समाज के सम्बोधन में जागृति लाने के लिए पूर्व की सामाजिक एवं धार्मिक व्यवस्था पर चोट करने के फलस्वरूप एक जाति विशेष के लोगों द्वारा राज्य एवं देश के सबसे सम्मानित नेता माननीय जीतनराम मांझी को अपमानित करने के लिए साथ हीं उनकी जिह्वा काटने सम्बंधित तालिबानी फरमान का कड़े शब्दों में निन्दा की गई
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस तरह का फरमान जारी करनेवाले के ऊपर एससी-एसटी एक्ट के तहत हत्या करने के साजिश का मुकदमा स्थानीय अनुसूचित जाति जनजाति थाने में दर्ज कराया जाय।बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार से इस मामले में संज्ञान लेते हुए जाति विशेष संगठनों , जिनके द्वारा दलित, आदिवासी, पिछड़ों के सम्मानित नेता द्वारा ऐतिहासिक एवं सच्ची बातों को उजागर करने पर ,इस तरह का असंवैधानिक एवं अभद्र व्यवहार किया जाता रहा है, के ऊपर कार्रवाई करें। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने एससी, एसटी, ओबीसी समुदाय के ऊपर असंवैधानिक,अभद्र,कुकृत्य टिप्पणी करने वालोें को चेतावनी दी है कि वे संवैधानिक दायरे में समाज के सभी वर्गों के लोगों को जोड़ कर रखें अन्यथा उनका सामाजिक बहिष्कार किया जायेगा
बैठक में बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रो आलोक कुमार, आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष विजय उरांव, भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, भारतीय मुसहर भूंईया परिवार के जिलाध्यक्ष मानिकचंद्र रिषिदेव, जिला संयोजक अशोक कुमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला संयोजक बम-भोला साहनी,भीम सेना के जिलाध्यक्ष निप्पू पासवान, इंजीनियर सुरेश प्रसाद शर्मा सदस्य बामसेफ,धनेश उरांव,लालचंद रिषि,संतोष रिषि,उपेन्द्र यादव,जनार्दन रिषि, सकलदेव रिषि,लक्ष्मन रिषि,यादव महासभा जिलाध्यक्ष हेमन्त कुमार यादव, युवा यादव महासभा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर, राजेन्द्र तिर्की,लखन रिषि, अरुण मुंडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
Post a Comment