फलका से आरफीन बाहर की रिपोर्ट
कटिहार:फलका प्रखंड क्षेत्र के किसानों में तेलहन व दलहन की खेती की तरफ रुझान बढ़ा है। चूंकि पहले नगदी फसल के रुप में भारी पैमाने पर केला की खेती हुआ करता था।तीन दशक तक किसानों के लिए केला खेती जहां वरदान साबित हुआ।वहीं पिछले कई वर्षों से केला फसल में पनामा बिल्ट नामक रोग के प्रकोप ने भारी तबाही मचायी।और किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। तब जाकर किसानों ने नगदी फसल में मक्का की खेती की तरफ रुख किया। गत वर्ष फाल आर्मी किट के प्रकोप के कारण कई किसानों की उपज में कमी आई
हलांकि इस कारण मक्का फसल के रकवा में ज्यादा कमी नहीं आयी है। मगर दलहन व तेलहन की खेती की तरफ किसान मुड़े जरुर हैं ।और पहले के वनिस्पत दलहन व तेलहन की खेती में रफ्तार पकड़ा है।अगर फाल आर्मी उग्र रुप धारण नहीं किया दलहन व तेलहन की खेती लाभकारी रहा तो यह खेती कल के लिए विकल्प बन सकता है।वहीं दलहन व तेलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं भी चला रखी है।दलहन- तेलहन का बीज वितरण भी हुआ है।दलहन - तेलहन में सरसों की फसल इलाके में ज्यादा लगी है।
Post a Comment