Top News

मानवाधिकार दिवस पर संस्था ने निकाला कैंडल मार्च

जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट

भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी मे विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागरण कल्याण भारती तथा संलाप एनजीओ के बैनर तले कैंडल मार्च का आयोजन किया गया शुक्रवार की संध्या केंडल मार्च जोगबनी रेलवे परिसर से सुरु होते हुय भारत नेपाल बॉर्डर से गांधी चौक तक पहुँचा जिसमे आरपीएफ, जीआरपी, एसएसबी जवान , स्थानीय प्रशासन सहित जनप्रतिनिधि तथा संस्था से जुड़े कार्यकर्ता व आमलोग शामिल थे। इस मोके पर संलाप कोलकाता से आई प्रोग्राम ऑफिसर लूना घोष ने कहा की कैंडल मार्च निकालने का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान में दिये मौलिक अधिकारों के प्रति लोगो को जागरूक करना है


वही इस संस्था के मुख्य कार्यकर्ता रंजीत राय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उपदेश यह है कि सम्पूर्ण मानवजाति के रक्षा हेतु लोगो को जागरूक करना है। मोके पर मौजूद नप जोगबनी के उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद अपनी बातों में कहा की जोगबनी शहर में यह देखकर काफी अच्छा लगा की यहां निकाले गये कैंडल मार्च में प्रशासन से जुड़े लोगों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए. इस मौके पर राजेश मंडल , अरबिंद मंडल, फिरोज अंसारी, संलाप के आशुतोष सिन्हा आरपीएफ, जीआरपी एसएसबी जवान तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post