मधेपुरा : आलमनगर थाना क्षेत्र के रतवारा ओपी अंतर्गत बड़गांव पंचायत में बीती रात दो मुखिया प्रत्याशियों के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। इस संघर्ष में एक वार्ड सदस्य प्रत्याशी कि जहां मौत हो गई वही तीन लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुखिया प्रत्याशी शांति देवी के पति रनविजय कुमार और ललिता देवी के पति वीरेंद्र सिंह चुनाव प्रचार के दौरान देर रात आमने-सामने हो गए और दोनों के बीच जमकर गोलीबारी हुई । लोग बताते हैं कि वीरेंद्र सिंह के तरफ से चली गोली में वार्ड सदस्य प्रत्याशी बिरजू कुमार की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए
जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया । इसमें से एक घायल छोटू कुमार को देर रात मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। छोटू के पैर में गोली लगी है। घायल छोटू ने बताया कि वह उस रास्ते से गुजर रहा था उसी समय अचानक उसके पैर में कुछ लगा। जिससे वाह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जब सूचना पुलिस को मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात हो गई । वही सुबह होते ही घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा रही है। हत्यारे की पहचान कर ली गयी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Post a Comment