वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट
वैशाली जिले के महनार प्रखंड में 8 दिसंबर शुक्रवार को हुई पंचायत चुनाव मतगणना के बाद चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई ।दोनो ओर से हुई मारपीट की इस घटना में दोनों तरफ से कई महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए।यह घटना महनार थाना क्षेत्र के सरमसपुर गांव की है।जंहा चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई है
वही घटना को लेकर घायल एक पक्ष का आरोप है कि मुखिया प्रत्याशी को वोट नही करने को लेकर मुखिया प्रत्याशी के पति एवं अन्य लोगो ने लाठी डंडे के साथ हथियार के बट से हमला कर मारपीट किया।वही दूसरे पक्ष का आरोप है कि अचानक हमला कर मारपीट किया गया है।हालांकि की मारपीट में घायल सभी को महनार एवं जंदाहा PHC में इलाज किया जा रहा है।वही पुलिस मामले की छानवीन में जुटी हुई है।
Post a Comment