Top News

लगातार चौथी बार रजीगंज पंचायत से उपसरपंच चुने गए मंटू चौधरी

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

 (पूर्णिया): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के समापन के बाद पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय  मध्य विद्यालय में मंगलवार को चार पंचायतों का जनप्रतिनिधियों ने शपथ लिया।चांदी,रजीगंज, लालगंज व सिकंदरपुर के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, वार्ड पंच शामिल थे। सभी जनप्रतिनिधियों को प्रवेक्षक की देखरेख में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमित आनंद व बीपीआरओ धमेंद्र कुमार सहनी ने पंचायत में निष्ठापूर्वक कार्य करने व शराब का सेवन नही करने तथा क्षेत्र में शराब बंदी को पूर्ण रूप से सफल बनाने का शपथ दिलवाया।शपथग्रहण के बाद उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव संपन्न हुआ। वहीं चांदी पंचायत से उप मुखिया पद पर राजेन्द्र मेहता निर्विरोध चुने गये।उन्होंने दूसरी उप मुखिया पद पर पंचायत में अपना योगदान दे रहे हैं।वहीं चांदी पंचायत से उप सरपंच पद पर अशोक मेहता ने विजय हांसिल किया


वहींलालगंज में निर्वाचन के दौरान कनिका दास व हारून रशीद को पांच पांच मत प्राप्त हुआ।जिसके बाद लॉटरी के माध्यम से कनिका दास विजय घोषित हुए।वहीं सिकंदरपुर पंचायत से मोजीबुर रहमान निर्विरोध उप मुखिया चुने गये।रजीगंज पंचायत से अशोक उराँव ने उप मुखिया के पद पर कब्जा जमाया तो रजीगंज पंचायत से हीं लगातार चौथी बार मंटू चौधरी निर्विरोध उप सरपंच बने।लालगंज पंचायत से उपसरपंच पड़ पर बीबी जुबेदा खातून निर्वाचित हुए

इस दौरान सभी के समर्थकों का भीड़ प्रखंड मुख्यालय में लगा रहा।मौके पर भाजपा मंडल अध्य्क्ष बीरेन्द्र सिंह व भाजपा कार्यकर्ता बिनोद मेहता भी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post