Top News

पूर्णियाँ में लूट के दौरान किराना दुकानदार को मारी गोली



पूर्णियाँ से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

पूर्णियाँ में बेखौफ अपराधियो ने आज तड़के 7:30 बजे एक किराना दुकानदार को लूट के दौरान गोली मार दी।घटना सहायक थाना क्षेत्र के भट्टा सब्जी मंडी में घटी है। घायल दुकानदार की पहचान विवेकानंद कॉलोनी निवासी असिमचंद्र पॉल के रूप में की गई है। जिनका इलाज पूर्णियाँ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


घटना के संबंध में घायल की पुत्री अंतरा पॉल ने बताया कि भट्टा बाजार सब्जी मंडी में उनका राधा किराना दुकान है। उनके पिता जब दुकान पर थे तो एक युवक चूड़ा लेने आया फिर पैसा देने के बाद जैसे ही पैसा रखने के लिए गल्ला खोला गया अपराधी ने हथियार तान दिया और बिना हल्ला किये गल्ला का पैसा मांगने लगा।


इसी बीच दुकानदार असिमचंद्र पाल ने युवक का हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद अपराधी ने 2 गोली चलाई जो एक गोली उसके पेट मे लग गई। वही हथियार छिना झपटी में कारतूस गिर गया। अपने तरफ लोगो को बढ़ता देख अपराधी भाग खड़ा हुआ।


घटना की सूचना मिलते ही सहायक खजांची थानाध्यक्ष संजय सिंह घटनास्थल पर पहुँचकर अपराधी द्वारा चलाया गया खोखा और जिंदा गोली को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की बाबत आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है, वही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। वही घायल दुकानदार अभी खतरे से बाहर है। भट्टा जैसे अतिब्यस्तम बाजार में 10 दिन के अंदर यह दूसरी वारदात है।

Post a Comment

Previous Post Next Post