रुपौली से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
जमीयत ए उलेमा बिहार प्रदेश चुनाव समारोह में मौलाना हैदर-उल-इस्लाम कासमी साहब (बांका) को जमीअत उलमा बिहार का उपाध्यक्ष चुने जाने पर जमीयत-ए-उलेमा प्रखंड रुपौली के जमीयत के सचिव सह मजलिस-ए-मोनतजिमा बिहार के मुख्य मेंबर मौलाना शम्स तबरेज कासमी और तमाम रुपौली के जमीयत के मेंबर ने मुबारकबाद पेश की और उम्मीद जाहिर की कि उपाध्यक्ष के तौर पर मौलाना अपने काम को अच्छे से निभाएंगे।
आपको बताते चलें कि दिनांक 13/12/2021 को सिटी होटल पटना में चुनाव समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें अध्यक्ष के लिए मौलाना बदरा मोजाबी साहब चुने गए थे। इसी के साथ चार उपाध्यक्ष में से मौलाना हैदर उल इस्लाम कासमी को उपाध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी दी गई थी।
मौलाना कासमी के चुने जाने पर स्वागत करते हुए एक प्रेस बयान में उम्मीद जाहिर की गई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी साहब की केंद्र कयादत और मौलाना बदर अहमद मोजिबि को राज्य कयादत में जमीयत उलमा बिहार अपने पुरखों के तरीके के मुताबिक आगे ले जाएंगे। मौलाना कासमी एक विद्वान शिक्षक और बेहतरीन मोनतजिम और उस्ताद हैं।
Post a Comment