Top News

बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग,एक परिवारों के घर जलकर हुए राख

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

वैशाली : जंदाहा थाना क्षेत्र के सोहर्थी पंचायत के गौसपुर वार्ड संख्या तीन में अमरनाथ राय के घर बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। वहीं इस घटना से घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। जब घर में आग लगी उस समय गृहिणी सविता देवी घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। घर जलने से धुआं निकलते देख ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए


आग की लपटें काफी तेज थी इस कारण कपड़ा अनाज कुछ नगद रुपया सहित कई कीमती सामान जलकर खाक हो गए। वही गृहिणी सविता देवी एवं उसके पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। खबर संकलन करते समय तक स्थानीय प्रशासन से कोई सहायता उपलब्ध नहीं हो पाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post