भागलपुर से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
भागलपुर: दो लड़कियों से एकसाथ प्यार करना युवक के जान पर बन आया। दोनो लड़की द्वारा शादी करने के जिद पर तीनों ने एकसाथ गंगा में डूबकर मरने का फैसला किया।सुल्तानगंज के गंगा घाट पर 2 युवती और एक युवक को आपस मे लड़ता देख आसपास के लोगो को शक हुआ। जैसे ही तीनो एकसाथ हाथ पकड़ कर गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की लोगो ने तीनों को बचा लिया और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया
युवक का एक लड़की के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर इधर लड़का दूसरी लड़की को भी डेट दे रहा था। जिसके बाद लड़के ने नए लड़की के साथ शादी करने का फैसला किया और उसे सुल्तानगंज बुलाया। मगर लड़के के दोस्तो से पुरानी गर्लफ्रेंड को इसकी बात पता चल गई, और वह भी सुल्तानगंज पहुँच गई। जिसके बाद तीनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ
फिर थोड़ी देर बाद दोनो लड़की ने उसी लड़के के साथ शादी करने का फैसला किया। दोनो लड़की का कहना था, अब जीना मरना उसी के साथ होगा। यह सुन लड़का घबरा गया, उसने साफ कह दिया कि किसी एक से शादी करेगा, मगर दोनो लड़की एकसाथ शादी करने के जिद पर अड़ी रही, दोनो का कहना था हम मैनेज कर लेंगे बस तुम हाँ करो
लड़की के जिद पर लड़के ने मरने का फ़ैसला किया। वही लड़कियों का कहना था कि अगर मरेंगे तो हमसब साथ मरेंगे। फिर तीनो में सहमति बनी की तीनों एक साथ मर जाये। इस फैसले के बाद तीनों एकसाथ हाथ पकड़कर गंगा में छलांग लगा दिया। मगर पहले से नजर गड़ाए लोगो ने बिना देर किए तीनो को बचा लिया। जिसके बाद स्थानिये पुलिस को सूचना देकर तीनो को पुलिस के हवाले कर दिया।
Post a Comment