Top News

किसान संगठनों ने मनाया विजय दिवस

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णियां : आज संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर किसानों का विजय दिवस मनाया गया। एक वर्ष से चल रहे देश भर के किसान संगठनों का दिल्ली के बॉर्डर पर साथ ही विभिन्न राज्यों में चल रहे आंदोलन के पश्चात केंद्र की सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों से माफी मांगते हुए तीन काला कृषि कानून को संसद द्वारा वापस लेकर किसानों के साथ अंततः समझौता करने पर मजबूर हुआ। देशभर के किसान आज इस ऐतिहासिक विजय के लिए इस दिन विजय दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में विभिन्न किसान संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए


बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी‌ सह किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक कुमार, बिहार किसान मजदूर संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता, किसान सभा के अध्यक्ष अविनाश पासवान, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, महेश्वरी प्रसाद मेहता, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रधान महासचिव कुमार साहेब, शत्रुघन यादव, भारत मुक्ति मोर्चा के प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता, हरी लाल पासवान, तबारक हुसैन, सुरेश प्रसाद यादव, अखिलेश कुमार पंडित, दिनेश यादव, प्रदीप पासवान, यमुना मुर्मू, विनोद यादव आदि प्रमुख किसान नेता गण शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post