Top News

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2021-22 का हुआ आयोजन



अररिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

अररिया: जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा बुधवार को टाउन हॉल अररिया में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2021-22 चयन प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सह सहायक योजना पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला आइकॉन श्री अमर आनंद, एवं संबंधित पदाधिकारिगण, सहित सम्मानित खेलप्रेमी, एवं प्रतिभागी गाण उपस्थित थे।


कार्यक्रम के उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला युवा उत्सव में आये हुए प्रतिभागियों का हौशला बढ़ाते  हुए कहा कि कुछ किए बिना जय-जयकार नहीं होती है। कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती है। उन्होंने कहा आज आप अपना बेहतर से बेहतर परफॉर्मेंस दें, ताकि आप जिला और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना और अपने जिला का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने जिला स्तरीय युवा उत्सव चयनकर्ताओं को निष्पक्ष चयन हेतु बारीकी से प्रतिभागियों के कार्यक्रम का अवलोकन करने का निर्देश दिए। इसके पूर्व आकाशवाणी के उद्घोषक, साहित्यकार और पूर्व पत्रकार स्व० हारून रसीद गाफिल के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।   जिला स्तरीय युवा उत्सव 2021-22 के तय कार्यक्रम अनुसार दिनांक 22 दिसंबर से 23 दिसंबर 2021 तक चयन प्रतियोगिता निर्धारित है।

उक्त अवधि में विभिन्न विधाओं से क्रमशः शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय नृत्य, लोक गाथा, लोक गीत, हारमोनियम वादन, समूह लोक नृत्य, समूह गायन, लघु नाटक, चाक्षुस कला, वर्कतुता, शिल्प कला, छायाचित्र, इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागीयों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में शामिल एवं भाग लेने हेतु जनवरी के प्रथम सप्ताह में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम सहरसा में भाग लेने हेतु जिला प्रशासन द्वारा वाहनों द्वारा निर्धारित स्थान पर भेजा जाएगा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post