रुपौली से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
चौधरी चरण सिंह स्मारक रुपौली में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया। चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत चौधरी चरण सिंह के विचार और किसानों की समस्या पर सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें आज़ के दिनों में किसानों को हों रही परेशानियों पर भी चर्चा किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ चौधरी चरण स्मारक के मंत्री राजीव यादव ने की।सभा का संचालन प्रेमकिशोर यादव ने किया और सभा को संबोधन वरिष्ठ समाजवादी नेता सुभाष यादव,डीएन राय, शशिकांत यादव, श्रीनिवासन यादव,एवं जयनंदन कुमार आदि ने किया, सुभाष यादव किसानों के दर्द को याद करते हुए भावुक हो गए, डीएन राय ने लोकगीत के जरिए किसानों के व्यथा को जनमानस के सामने रखा ,
वहीं जयनंदन कुमार ने चौधरी चरण सिंह का जीवन परिचय देते सियासत और किसानों के बीच के संबंधों पर भी प्रकाश डाला ।इस अवसर अजय यादव,पप्पू कुमार,रमन कुमार,अभिनंदन सिंह, सुरेंद्र साह, आदि उपस्थित।
Post a Comment