सिटी हलचल डेस्क गया
गया: बाईक सवार अपराधियो एक बुजुर्ग ब्यक्ति के आंख में मिर्च पाउडर डालकर उनसे 4 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। वही सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस अपने दलबल के साथ पहुची और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना जिले के गुरुआ की है।
बुजुर्ग व्यक्ति से 4 लाख की लूट की घटना को अपराधियो ने अंजाम दिया गया है, पल्सर सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, घटना उस वक्त हुई जब बुजुर्ग व्यक्ति राजकुमार प्रसाद गुरुआ के पीएनबी बैंक से 4 लाख निकालकर एक झोले में रखकर पैदल घर जा रहे थे, तभी रास्ते में पल्सर सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर पैसे से भरा झोले को छीन कर फरार हो गया, वही घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। पीड़ित राजकुमार प्रसाद गुरुआ के मिरचक गांव के रहने वाले हैं और आज गुरुआ के पंजाब नेशनल बैंक से किसी काम के लिए 4 लाख की निकासी किया था और गुरुआ बाजार के पास ही मिरचक मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया।
पीड़ित राजकुमार प्रसाद ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक से 4 लाख के निकासी किया था और झोले में रख कर घर जा रहे थे तभी मिरचक मोड़ के पास 1 पल्सर सवार दो बदमाश आए और झोला छीन कर फरार हो गया उसमें 4 लाख नगद सहित पासबुक रखा हुआ था।
Post a Comment