पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
पूर्णिया: जिला कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विचारधारा के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस का मूल अर्थ त्याग, समता, करुणा, दया और उम्मीद है। बरसों से कांग्रेस पार्टी ने इन्हीं आधार बिंदुओं को केंद्र में रखकर देशहित में कार्य किया है। यदि भारत को पुनः प्रगति के पथ पर लाकर एक समतामूलक समाज की स्थापना करने का उद्देश्य है तो कांग्रेस पार्टी की अहमियत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष श्रीमती इंदू सिन्हा जी, जिला प्रवक्ता सह उपाध्यक्ष श्री एसएम झा जी, उपाध्यक्ष श्री एजाज अहमद जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनकर स्नेही जी, जिला महासचिव श्री उदय कांत झा, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य श्री सुनील कुमार सिन्हा, जियाउल हक, नवनियुक्त महिला जिला वर्किंग कमिटी जिला अध्यक्ष श्रीमती रिंकू प्रिया, ललन साह, नीरज यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य जवाहर किशोर कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री करण यादव, नगर अध्यक्ष श्री संजय यादव, एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राणा यादव, एनएसयूआई जिला प्रवक्ता अजमेर करीम वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता सन्नी सौरव जी, शफीक आलम के साथ ही साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment