मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट
मधेपुरा/मुरलीगंज: केपी काॅलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष कुमार और स्वास्थ्य विभाग के युवा क्षेत्रीय निदेशक, बिहार ऐड्स नियंत्रण समिति, पटना के आलोक कुमार सिंह के द्वारा ऑनलाइन किया गया। इस अवसर पर काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रो डॉ राजीव रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए जागरूक करना है। प्रो महेंद्र मंडल ने कहा कि देश में 65% युवा की आबादी है। युवा ही बेहतर भूमिका राष्ट्र निर्माण में निभा सकता है
एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि मात्र किताबी ज्ञान से ही जीवन में सफलता नहीं मिलती है। बल्कि छात्रों को जीवन में सफल होने में एनएसएस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वही अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो सुशांत सिंह ने छात्र छात्राओं को किस तरह एनएसएस व्यक्तित्व विकास में मदद करता है इस विषय पर अपनी जानकारी दी। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज की साफ सफाई की गई। साथ हीं काॅलेज प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया
मौके पर डॉ रविंद्र कुमार, डॉ पंकज शर्मा, डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ त्रिदेव निराला, डॉ राघवेंद्र कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ किरण कुमारी, डॉ रितु रत्नम, डॉ अमित रंजन, प्रधान सहायक नीरज कुमार निराला, लेखापाल देवाशीष देव, गजेंद्र दास, प्रभाकर मंडल, अभिमन्यु, सिंटू, विकास, मीना देवी, शोभा देवी, एनएसएस के छात्र एवं छात्रा शाहीन,आदिल, सूरज, गुड़िया, विनीत, काजल सहित काॅलेज कर्मी मौजूद थे।



Post a Comment