कटिहार से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
कटिहार:-बिहार के लाल ने एक बार फिर कमाल किया है। बिहार के कटिहार जिले के शुभम कुमार ने UPSC परीक्षा में टॉप किया और एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पहला स्थान पाने वाले शुभम कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है।बता दें कि कटिहार जिले के निवासी शुभम को 2019 में 290 रैंक प्राप्त हुआ था। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सिविल सर्विस परीक्षा, 2020 में टाॅपर बनने पर बिहार के कटिहार निवासी शुभम कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इनकी सफलता ने एक बार फिर से बिहार का गौरव बढ़ाया है
शुभम लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं।कटिहार के शुभम को IAS टॉपर होने पर बिहार के उप मुख्य मंत्री तार किशोर प्रसाद ने भी बधाई दी है मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर बिहार के कटिहार जिला निवासी श्री शुभम कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुये कहा कि श्री शुभम कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर न केवल बिहार का मान बढ़ाया है बल्कि पूरे देश को भी गौरवान्वित किया है। इससे बिहार के युवाओं को और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।वर्तमान में बिहार के विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी ने भी वर्ष 1987 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था, जो सीवान के निवासी हैं।


Post a Comment