पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया : शहर के स्मेकीयर अपना शोख पूरा करने के लिए लगातार चोरी कर रहे है। चोरी की घटना से शहर वासी इन दिनों काफी परेशान रहते हैं। मामला शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के भट्ठा बाजार के मुस्कान मेटल मिस्की का है जहाँ दुकानदार के यहाँ से कुकर चोरी हो गई थी। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद चोर की तलाश में आसपास के दुकानदार लग गए थे। आज दुबारा जैसे ही चोर आया दुकानदार ने दोनों को पकड़ लिया। फिर जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया
पकड़े गए चोर पंचमुखी मंदिर निवासी उमेश शर्मा के पुत्र किशन कुमार और नाका चौक निवासी कन्हैया कुमार बताया जाता है। वही जिस दुकान में दोनों चोर चोरी कर रहे थे उस दुकान के मालिक राजू ने बताया की यह दोनों चोर लगातार शहर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। आज चोरी करते दोनों चोर को पकड़ा गया।


Post a Comment