Top News

मिल्खा सिंह के निधन पर खेल संघ ने दुख ब्यक्त किया

Purnia news
पूर्णिया: जिला खेल संघ में भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, उपाध्यक्ष ए के बॉस, भूपेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव अजीत कुमार सिंह कोषाध्यक्ष एमएच रहमान, संयुक्त सचिव नीरज सिन्हा, जयकरण सिंह गौतम ठाकुर, सदस्य मिथलेश पोद्दार, अमर भारती, रीना बाकला आदि ने कहा भारत में एक खेल के महापुरुष को खो दिया है। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया मिल्खा सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने का काम किया था। रूस के 1960 में विश्व ओलंपिक और टोक्यो के 1964 ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और 200 और 400 मीटर दौड़ में एक कीर्तिमान स्थापित किया था। उनके दौर को देखकर उन्हें उड़न सिख उपनाम दिया गया था। उन्होंने जितने भी पदक जीते वह सारे पदक को भारत सरकार को समर्पित कर दिया जो आज पटियाला के म्यूजियम में अवस्थित है उनके द्वारा लिखी गई पुस्तक द रेस ऑफ माय लाइफ काफी प्रचलित हुई और उससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा भी मिली। खेल जगत उनके निधन से सदमे में है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है। जब जब खेल धावकों की चर्चा होगी मिल्खा सिंह का नाम पहली सूची में होगा। उन्होंने अपने अनुशासित खेल से एक अलग पहचान बनाई थी। आज के खिलाड़ियों को उनके जीवन से सीखने की आवश्यकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post