Top News

पूर्णिया की बेटी साक्षी बनी दारोगा बधाइयों का तांता

Purnia news
पूर्णिया: बिहार दरोगा परीक्षा में पूर्णिया जिला के मधुबनी स्थित जयप्रकाश कॉलोनी की रहने वाली साक्षी कुमारी के चयन पर बुजुर्ग समाज के अध्यक्ष भोलानाथ आलोक, अधिवक्ता विचार मंच के अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक, महासचिव गौतम वर्मा, आशुतोष झा, प्रवीण पासवान संजीव सिन्हा जियाउर रहमान बुजुर्ग समाज के सदस्य नित्यानंद कुमार, एमएच रहमान ने बधाई दी है
 और कहा कि जिला में वह पहली महिला व्यक्ति है जिसका चयन हुआ है। उसने यह मुकाम हासिल कर जिले का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मालूम हो कि साक्षी के पिता ललन सिंह एक किसान है और माता श्रीमती रोमा सिंह शिक्षिका है। बुजुर्ग समाज के अध्यक्ष ने बताया कि साक्षी एक मृदुल स्वभाव और शांत स्वभाव की लड़की है और हमेशा पढ़ाई-लिखाई पर अपना ध्यान केंद्रित करती थी और कड़ी मेहनत के बाद दरोगा परीक्षा में उत्तीर्ण हुई और चयनित हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए साथ ही उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। और उनके माता-पिता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने बेटी को बढ़ाने में पूरा सहयोग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post