Top News

मुखिया प्रत्याशी की हत्या करने वाला 3 गिरफ्तार

Katihar news
बारसोई से मनोरंजन शाह की रिपोर्ट
अनुमंडल मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में रविवार की दोपहर एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर 17 जून को आबादपुर थाना क्षेत्र के नया डामडोलिया में हुए मर्डर पर जानकारी देते हुए तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की बात कही । ज्ञात हो कि 16 जून को मो सायक अली घर से लापता थाl काफी खोजबीन के बाद परिवार वालो को 17 जून को सुबह घर 300 मिटर की दुरी पर स्थित पटुवा खेत   में   सायक अली की लाश बरामद हुई थी । इस संबंध में मृतक के पत्नी रानी प्रवीण द्वारा आबादपुर थाना में तीन व्यक्ति को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था । इसी के आधार पर आबादपुर थानाध्यक्ष अनुपम कुमार द्वारा छानबीन करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लियाl इस दौरान एसडीपीओ ने बताया कि एसपी विकास कुमार के निर्देशन में गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है तथा पुछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया कि हत्या करने का उद्देश्य आपसी रंजिश एवं राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होना प्रतित होता है गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो ईशाक अली, मुख्तार, एवं मो बाबुल, के रूप में हुई है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post