कसबा से संजीव कुमार की रिपोर्ट
अमूमन अपने सुना होगा समोसे में आलू भरा जाता है, मगर कसबा नेहरू चौक स्थित हॉट एण्ड स्वीट नामक दुकान में समोसे से कंकर निकल रहे है।
ग्राहक संजीव कुमार ने बताया कि स्वक्षता और शुद्धता का दावा करने वाले हॉट एंड स्वीट में मैं जब समोसा खाने गया तो खाने के दौरान समोसा से कंकर निकला जिसे चबाने से अंदर मुँह जख्मी हो गया। वही जब दुकानदार से जब इसकी शिकायत की गई तो स्टॉफ की गलती बोलकर अपने कर्तब्य से पल्ला झाड़ लिया।
आपको बता दे कि इस दुकान के कई ब्रांच है जो बाहर कुछ दिखता है अंदर कुछ और है। जहाँ यह सभी सामान बनाया जाता है वहाँ गंदगी का अंबार रहता है। कंकर निकलने का यह कोई पहला मामला नही है, इससे पूर्व भी एक ग्राहक को मिठाई में निकल चुका है।
आपको बता दे कि अनलॉक 1में अभी दुकानों में बैठाकर खिलाना मना है। मगर दुकान द्वारा खुलेआम इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है,दुकान में ग्राहक नास्ता करते आसानी से मिल जाएंगे।
वही डॉक्टर की माने तो यह कंकड़ अगर पेट में जाने के बाद कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ेगा यहां तक कि इमरजेंसी ऑपरेशन की भी नौबत आ सकती है और जान की भी जोखिम हो सकता है ।
Post a Comment