Top News

नवनिर्माण शिवलिंग स्थापना के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

सुपौल से बलराम कुमार की रिपोर्ट
सुपौल जिला के पिपरा प्रखंड अंतर्गत आम्हा पंचायत के तेतराही वार्ड नं0 01,स्थित बुलंदी स्थान परिसर की है।
नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना को लेकर 151,कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों व्यक्ति ने भाग लिया
इस दौरान भव्य कलश यात्रा एनएच -106, से होते हुए निकल कर कमलपुर के समीप परमाने धार से जल भाड़ा गया।
बाद सभी कन्याओं विधि पूर्वक कलश में जलकर वापस तेतराही बुलंदी स्थान शिव मंदिर के प्रांगण में रखा।
बता दें कि उक्त शिव मंदिर की स्थापना रीता देवी व उदित नारायण शाह के द्वारा किया गया है।जिसमें विधिवत 23,तारीख तक विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
बता दें कि इस बात को लेकर पिपरा वासियों में हर्ष का माहौल देखा गया।भाड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसमें शामिल होकर इसे संपन्न कराने में जुटे गए।आइए सुनते हैं पुजारी जी से शिवलिंग स्थापित करने में क्या क्या विधि पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है।सुनिए पुजारी जी की जुबानी।

Post a Comment

Previous Post Next Post