पूर्णिया: बायसी ब्लॉक के अनगढ़ रेड लाइट एरिया में हुई सेक्स वर्कर के मौत में अब तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वहीं घटना के जिम्मेदार ऋषभ उर्फ मौसम खुलेआम सदर थाना क्षेत्र के जीरो माइल राजा नगर में रह रहा है। दलाल ऋषभ के लिए जेल जाना और जमानत पर बाहर आना कोई नई बात नहीं है। उसे इसकी ट्रेंनिग विरासत में मिली है। दलाल ऋषभ उर्फ मौसम की माँ शबनम उर्फ गुड्डो खातून भी नाबालिक लड़की से देह ब्यपार कराने के मामले में पूर्णिया सेंट्रल जेल में बंद है। माँ के जेल जाने के बाद पूर्णिया, किशनगंज औऱ बंगाल का काम खुद ऋषभ उर्फ मौसम ने संभाल लिया था। और उसकी दूसरी माँ शमीना खातून ने मुम्बई में अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया था। ऋषभ उर्फ मौसम बिहार के कई जिलों से लड़कियों को मुम्बई देह ब्यपार में भेज देता है
ऋषभ की माँ शबनम 2016 में दिल्ली जाने वाली से 2 नाबालिक बहन को बहला फुसलाकर पूर्णिया ले आयी थी। जिसमे से एक को मुम्बई में बेच दिया। उसमे से एक को पूर्णिया मे देह ब्यपार के धंधे में धकेल दिया गया था। जब पुलिस ने रेस्क्यू कर नाबालिक बहनों को बचाया तब इन्ही के बयान के आधार पर शबनम उर्फ गुड्डो खातून को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सदर थाना कांड संख्या 409/16 दर्ज कराया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने शबनम को 10 वर्ष की सजा और 74 हजार का जुर्माना की सजा सुनाई
अनगढ़ रेडलाइट एरिया में ऋषभ उर्फ मौसम द्वारा लायी गयी नाबालिक मधुबनी या मुज़फ्फरपुर जिला की बताई जा रही है, जिसकी लाश फाँसी के फंदे से झूलते हुए पाया गया था। ऋषभ उर्फ मौसम पर जिले के सदर और अनगढ़ थाने में भी पूर्व से मामला दर्ज है। मगर किसी भी मामले में ज्यादा दिन वह जेल में नहीं रह पाया है। बेल लेने के बाद फिर से वह इस धंधे में लग जाता है
सूत्र बताते है कि इस धंधे में कई सफेदपोश भी ऋषभ के मददगार है। जो सभी तरह से दलाल ऋषभ की मदद करता है। यही वजह है कि एक दलाल जो मृत नाबालिक से जबरन देह ब्यपार करवाता था पुलिस ने पति के नाम मे उस दलाल का ही नाम लिखकर शव को उसी के घर पहुँचा दिया।
Post a Comment