Top News

राजद नेता ने अपने निजी कोष से सड़क का मरम्मत कराया

Purnia news
कसबा से संजीय कुमार की रिपोर्ट
पूर्णिया :: कसबा प्रखंड के नेहरू चौक से कसबा रेलवे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत का कार्य रविवार को युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने अपने निजी कोष से शुरू करवाया । बताते चलें कि यह सड़क मार्ग न सिर्फ नेहरू चौक को कसबा रेलवे स्टेशन से जोड़ती है बल्कि श्रीनगर प्रखंड जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग भी है। यही नही यह सड़क कसबा से कजरा मोड़ तक गढो में तब्दील हैं। यह सड़क मार्ग पिछले कई सालों से जर्जर हालत में है स्थानीय लोगों द्वारा विधायक तथा सांसद से भी सड़क निर्माण की मांग कि गई पर किसी ने न तो सड़क का निर्माण करवाया न ही मरम्मती । वही इस जर्जर सड़क मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटना को देखते हुए कसबा प्रखंड के मोहनी गांव निवासी सह युवा राजद के जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने अपने निजी कोष से रविवार से इस सड़क मार्ग का मरम्मत का कार्य शुरू करवाए है  इस मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने कहा कि जर्जर सड़क के कारण लगातार सड़क दुर्घटना हो रही थी। इसलिए अपने निजी कोष से तकरीबन 800 मीटर जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू किए है। ताकि आम लोग सुरक्षित यात्रा कर सके । 

Post a Comment

Previous Post Next Post