Top News

राहुल गाँधी के जन्मदिवस पर मास्क साबुन सेनेटाइजर का वितरण

Purnia news
पूर्णियाँ: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की जन्मतिथि पर के.नगर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में युवा कांग्रेस धमदाहा विधानसभा के मीडिया संयोजक निलेश कुमार द्वारा जरूरी सामान का वितरण किया गया।
 मौके पर उपस्थित युवा कांग्रेस धमदाहा विधानसभा संयोजक निलेश कुमार ने कहा कि आज देश कोविड-19 की दूसरी लहर कीमार से परेशान है
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि इस महामारी के समय हम लोगों का पुनीत कर्तव्य बनता है कि पीड़ितों की मदद यथासंभव करें। उसके बाद पूरे देश में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 से पीड़ित लोगों के बीच ऑक्सीजन से लेकर जरूरी दवाई के साथ-साथ ही कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी किट लोगों को उपलब्ध कराने में जुट गए हैं। यूथ कांग्रेस के गुंजन पटेल और श्रीनिवास बीवी के निर्देश पर पूरे देश में लोगों को कोविड-19  से बचाव के लिए माक्स, साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post