उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिहारीगंज थाना अंतर्गत मंजौरा पंचायत के जनवितरण प्रणाली दुकानदार सौनम कुमारी पर पिछले दिनों अनाज वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगा था। लोगों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामकल्याण मंडल को कुछ घंटों तक लोगों ने बंधक बना कर रख लिया था। बाद में वरीय अधिकारी के हस्तक्षेप पर मामला शांत पड़ गया इस तरह की शिकायत सामने के बाद कई लोग डीलर के पक्ष में खुलकर सामने आया। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। यहां पर लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर आवेदन सौंपा। जिसमें लोगों ने अधिकारी से डीलर को आरोप मुक्त करने का आग्रह किया लोगों का कहना है कि आरोपित डीलर उन लोगों को सही तरीके से अनाज दिया करते है। समय पर राशन किराशन मिलता है। डीलर का लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रहता है। लोगों का कहना है कि डीलर से कोई शिकायत नहीं है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि कुछ लोग राजनीति के वजह की वजह से गलत आरोप लगा रहे हैं। आरोप मुक्त की मांग करने वाले सभी मंजौरा वार्ड संख्या नौ, 10 और 12 के लाभुक है।मांग करने वालों में भिखाड़ी पौद्धार, उपेंद्र भगत, अनिल भगत, अशोक राम, गणेश साह, संजय राम, मनोज भगत , सुरेश पौद्धार, हसीना खातून, मनीर अंसारी, पप्पू मंडल, टुनटुन भगत, फिरोजा खातून, बिपीन राम, चंदन पासवान, महेंद्र मंडल, संजय मंडल, रमेश सिंह, लाल देवी, दीपक कुमार सिंह, ओपी मंडल, रिंकू मंडल, गिरजा देवी, बैजनाथ मंडल, इसराफिल अंसारी, चंदन साह, डोमी ऋषिदेव आदि शामिल है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्हा का कहना है कि मामले में जांच जारी है। जांच बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।
डीलर सोनम कुमारी के पक्ष में उतरे ग्रामीण, अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा आवेदन
CITY HALCHAL NEWS
0
Post a Comment